{"_id":"6665ebee2ecc8c2d4b0c53ce","slug":"trial-at-speed-of-120-km-per-hour-on-newly-constructed-track-mahoba-news-c-225-1-mah1001-107039-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नवनिर्मित ट्रैक पर 120 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नवनिर्मित ट्रैक पर 120 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रायल
Sun, 09 Jun 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
महोबा। पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त ने चरखारी रोड से कुलपहाड़ तक करीब 10 किमी दोहरीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान नवनिर्मित ट्रैक पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया।
उन्होंने सुरक्षा व संरक्षा के सभी मानकों पर संतुष्टि जताई। रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की संस्तुति के बाद दोहरीकृत रेलखंड पर अब रेलगाड़ियों का संचालन प्रारंभ होगा।
पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना रविवार को चरखारी रोड-कुलपहाड़ के बीच नवनिर्मित दोहरीकरण रेल खंड का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ सीएओ विपिन कुमार व मंडल रेल प्रबंधक झांसी दीपक कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। विशेष निरीक्षणयान से पूरे ट्रैक को परखा।
विज्ञापन
इस दौरान सिग्नल, गेट, ओएचई, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-प्वाइंट्स आदि की कार्य क्षमता देखी। हाई स्पीड ट्रायल में कहीं कोई खामी नहीं मिली। ऐसे में जल्द ही दोहरी रेललाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस मौके पर वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।