{"_id":"57c9b3984f1c1b3d782cc79f","slug":"trees-fell-on-the-highway-a-two-hour-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गिरा पेड़, दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गिरा पेड़, दो घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर टूट कर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम बरा के समीप प्राचीन बरगद का पेड़ टूट कर गिरने से दो घंटे जाम लगा रहा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर दर्जनों बड़े वाहन फंसे रहे। वहीं, छात्र छात्राएं दो किमी पैदल चलकर विद्यालय पहुंचे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया तब जाम खुल सका। शुक्रवार की सुबह 8:40 बजे कानपुर सागर
राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर व ग्राम बरा के बीच वर्षों पुराना बरगद का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे आवागमन ठप हो गया। पेड़ गिरने से दो पहिया वाहन चालक तो किसी तरह निकल गए लेकिन बस, ट्रक व चार पहिया वाहन जाम में फंसे रहे। जाम से महोबा, छतरपुर, सागर, कानपुर जाने वाले लोगों को लेट लतीफी का शिकार होना पड़ा। वहीं, विभिन्न गांवों से बसों में
सवार होकर राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर जाने वाले छात्र छात्राएं जाम के चलते दो किमी पैदल चलकर विद्यालय पहुंचे। पेड़ गिरने की सूचना थाना श्रीनगर पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया। तब दो घंटे बाद जाम खुल सका।