फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Trees fell down in strong storm, three houses damaged, mother and son injured

Mahoba News: तेज आंधी में टूटकर गिरे पेड़, तीन मकान क्षतिग्रस्त, मां-बेटा घायल

Mon, 02 Jun 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trees fell down in strong storm, three houses damaged, mother and son injured
लुहेड़ी गांव में तेज आंधी में टूटकर गिरे पेड़ से ​क्षतिग्रस्त मकान। संवाद - फोटो : लुहेड़ी गांव में तेज आंधी में टूटकर गिरे पेड़ से ​क्षतिग्रस्त मकान। संवाद
महोबा/श्रीनगर। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर रविवार की दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। श्रीनगर क्षेत्र के लुहेड़ी गांव में आंधी के साथ हुई बारिश ने तबाही मचा दी। पेड़ टूटकर गिरने से तीन मकान व बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में मां-बेटा घायल हुए हैं। तेज हवाओं में कई घरों के टिन-टप्पर भी उड़ गए।
विज्ञापन

शहर में दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 42 फीसदी व हवाओं रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, श्रीनगर संवाद के अनुसार- करीब 15 मिनट तक बारिश होने के बाद तेज आंधी चलने लगी। इससे लुहेड़ी गांव में कई घरों के टिन-टप्पर उड़ गए। गांव के अंदर तीन पेड़ गिर गए। हरिजन बस्ती में रामलाल अहिरवार के मकान पर नीम का पेड़ टूटकर गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। एक दीवार आंधी के झोंके से गिर गई। जमुना अहिरवार के मकान पर पेड़ गिरने से छत टूट कर गिर गई। इससे बहू अंशु (32) व उसका बेटा अनुज (04) घायल हो गए। उनका नौगांव में चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार दिवाकर मिश्रा का कहना है कि लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी। इस बारे में लेखपाल को सूचित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed