फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Traveling with urn launched mahayagna

कलश यात्रा संग महायज्ञ का शुभारंभ

Wed, 14 Jan 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 14 Jan 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Traveling with urn launched mahayagna
कलशहा बाबा मंदिर में 15 जनवरी से विष्णु महायज्ञ और श्रीमद़्भागवत कथा व रामकथा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर में दो बजे शुरू हुई कलश यात्रा में महिलाएं मंगलाचार गाते हुए सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। कलशयात्रा राजेंद्र नगर, बघवा, मराठी, गौहारी, मोचीपुरा, कबरई होते हुए यज्ञ स्थल पर समाप्त हो गई। कलश यात्रा का जगह-जगह उत्साह के साथ लोगों ने स्वागत किया। आयोजक शिवपाल तिवारी ने बताया कि 108 कुंडीय महायज्ञ में सात दिन तक रोज रोज नए-नए जजमान धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। कानपुर से आए यज्ञाचार्य आलोक मिश्रा विष्णु महायज्ञ कराएंगे और नई दिल्ली से आए आचार्य पं. नरेंद्र मोहन तिवारी संगीतमय कथा का रसपान कराएंगे। सात दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में दिल्ली के रवींद्र शुक्ला भजन गायन करेंगे। मंच का संचालन रविकांत तिवारी रामायणी द्वारा किया जाएगा। कलश यात्रा में परशुराम तिवारी, चेयरमैन रजनी तिवारी, सौरभ, अनुज, अंबुज, अनुपम शुक्ला, महेश गुप्ता, रामबाबू द्विवेदी, जगराम तिवारी, छोटे मुनीम, राजेश्वरी देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed