{"_id":"69c2e71e59e8e8470708d187","slug":"transformer-blows-vishalnagar-plunges-into-darkness-for-a-month-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123644-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रांसफार्मर फुंका, एक माह से अंधेरे में डूबा विशालनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रांसफार्मर फुंका, एक माह से अंधेरे में डूबा विशालनगर
Wed, 25 Mar 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला विशालनगर में एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी फूंके ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला गया। इससे शाम होते ही करीब 65 परिवार अंधेरे में डूब जाते हैं। गर्मी में बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने बिजली बाधित रहने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विशालनगर निवासी देवीदयाल, संतोष वर्मा, बिंदादीन कुशवाहा, एहसान अली, धर्मेंद्र वर्मा, सत्तीदीन अहिरवार, विश्वनाथ, रामसेवक, चंद्रभान, कोमल अनुरागी आदि ने बताया कि 40 दिन पहले उनके मोहल्ले का ट्रांसफॉर्मर फूंक गया था। जिसे बिजली निगम के कर्मचारी उतारकर ले गए थे लेकिन आज तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया। नौ मार्च को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज से मामले की शिकायत की गई थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गर्मी व अंधेरे के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और रात के समय असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ। अलीपुरा फीडर के अवर अभियंता विनय कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पहले से ही एक किसान के खेत में रखा था लेकिन अब किसान ने रखने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि फसल कटाई के बाद ही ट्रांसफॉर्मर फिर से रखा जा सकेगा।