फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Transfer of vehicles will be done online on the website of the Transport Department

Mahoba News: परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन होगा वाहनों का स्थानांतरण

Mon, 20 Oct 2025 08:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 20 Oct 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Transfer of vehicles will be done online on the website of the Transport Department
महोबा। परिवहन विभाग का कामकाज अब पूरी तरह हाईटेक हो गया है। वाहनों का स्थानांतरण कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। आवेदकों को अब विभागीय कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। इस सुविधा से आवेदकों के समय की बचत होगी और उन्हें विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) में नाम और पता संशोधन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इससे पहले इस कार्य के लिए आवेदकों को परिवहन कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब यह प्रक्रिया सरल और डिजिटल हो गई है। परिवहन विभाग की इस पहल से ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र, वाहन पंजीकरण व अनापत्ति प्रमाणपत्र की सुविधा से आवेदकों के समय और धन दोनों की बचत होगी। वाहन स्थानांतरण की सुविधा भी अब ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे आवेदकों को अपने वाहन अन्य किसी व्यक्ति के नाम स्थानांतरित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्हें अब विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने के जरूरत नहीं पड़ेगी। एआरटीओ दयाशंकर का कहना है कि लर्निंग डीएल में नाम या पता संशोधन, वाहन स्थानांतरण आदि के लिए आवेदक परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित सेवा का लाभ ले सकते हैं। सुविधा से आवेदकों का समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed