फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   traning

पीआरवी कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण

Thu, 04 Mar 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
traning
महोबा। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पीआरवी कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बताया गया कि यदि किसी आरोपी को गिरफ्तार करने की जरूरत पड़े तो उसे कैसे गिरफ्तार किया जाए। किसी संदिग्ध व्यक्ति या स्थान की तलाशी कैसे लेनी हैं। किन-किन सावधानियों का ध्यान रखना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में एएसपी आरके गौतम ने कहा कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देने का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। इसके साथ ही गिरफ्तारी के दौरान होने वाली अप्रिय घटनाओं से बचाव करना जरूरी है। प्रशिक्षण के लिए जिले के दो आरक्षियों को लखनऊ भेजा गया था, जिनके द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में आरक्षी योगेंद्र सिंह को पहला, महिला आरक्षी कविता यादव को दूसरा और मुख्य आरक्षी शिववरदानी सिंह को तीसरा स्थान मिला। प्रशिक्षण में जिले के 30 पुलिस कर्मियों को बुनियादी पुलिस रणनीति की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed