फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Train youth sprung forward

ट्रेन के आगे कूदा युवक

Sun, 21 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 21 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Train youth sprung forward
पत्नी के ससुराल आने से मना करने पर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। युवक के ट्रेन से कटते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी बृजेश (35) पुत्र स्वामीदीन की एक साल पहले शादी हुई थी। बृजेश की पत्नी शादी के कुछ माह बाद से मायके चली गई। बृजेश कई बार उसे लेने गया लेकिन उसने ससुराल आने से मना कर दिया। जिससे वह खासा परेशान रहने लगा। एक माह पहले भी उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे रेलवे पटरी की तरफ देखा और समझा बुझाकर वापस ले आए। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले बृजेश पत्नी को लेने फिर ससुराल गया था। लेकिन पत्नी ने उसके  साथ जाने से इंकार कर दिया। ससुराल से आने के बाद वह परेशान रहने लगा। रविवार को उसने बीला क्रासिंग और कबरई स्टेशन के बीच पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन बांदा से झांसी की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed