फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   trafice

भाषणबाजी तक सिमट कर रह गया यातायात माह

Sat, 02 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
trafice
महोबा। यातायात माह की शुक्रवार को शुरुआत हुई। अपर पुलिस अधीधक ने शहर के पीपीएन चौराहे में फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ तो कर दिया लेकिन यातायात माह का पहला दिन सिर्फ पुलिस अधिकारियों की भाषणबाजी तक ही सीमित रहा। वाहन चालकों व अन्य लोगों के लिए बैठने और छाया का कोई इंतजाम न होने से लोगों की भाषण सुनने के प्रति रुचि नहीं दिखी।
विज्ञापन

पीपीएन चौराहे में लगाए गए टेंट में बांधे गए फीते को काटकर अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने यातायात माह का शुभारंभ कराया। इसके बाद एएसपी, सीओ सदर जटाशंकर राव, कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नियाज मोहम्मद, रामजी गुप्ता सहित वक्ताओं ने हेलमेट लगाकर वाहन चलाने, मोड़ पर गाड़ी धीमी करने और डिपर देने जैसी तमाम जानकारियां दी।
विज्ञापन

यातायात माह का शुभारंभ करने से पहले कोई प्रचार-प्रसार न कराने के कारण लोगों की भीड़ नहीं जुट सकी। मजबूरन पुलिसकर्मियों ने चौराहे पर खड़े रहने वाले टेंपो और क्रूजर चालकों को बुला लिया। जो धीरे-धीरे एक-एक खिसक गए। वाहन चालकों व अन्य लोगों की भीड़ न जुटने के कारण यातायात के नियमों की लोगों तक जानकारी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed