{"_id":"577963774f1c1b75697f9f0d","slug":"traffic-stopped-on-the-highway-by-falling-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाईवे पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर टूटकर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतरारमाफ के समीप शनिवार की रात पुराना बरगद का पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन ठप रहा। पटरी के नीचे से वाहन निकालने के चक्कर में एक ट्रक पलट जाने से चालक सहित दो लोग घायल हो गए। 18 घंटे बाद भी पेड़ को सड़क से नहीं हटाया जा सका। जिससे बस व ट्रक चालक रूट बदलकर बेलाताल तिगैला से होकर निकले।
महोबा नौगांव रोड पर अतरार गांव के समीप सड़क किनारे लगा बरगद का पेड़ शनिवार की रात करीब टूटकर गिर गया था। भारी भरकम पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लोगों ने पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग को दी, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे दर्जनों वाहन घंटों फंसे रहे। बाद में बस व ट्रक चालक रूट बदलकर बेलाताल तिगैला से निकले। एक ट्रक पलटने से चालक महेश प्रसाद निवासी गढ़ीमलहरा और क्लीनर प्रकाश अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया है। रविवार दोपहर तीन बजे तक पेड़ को हाईवे से नहीं हटाया गया था।