फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Town residents enraged by irregularities in the construction of Chandrawal Road

Mahoba News: चंद्रावल मार्ग के निर्माण में धांधली से भड़के कस्बावासी

Sun, 16 Nov 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Town residents enraged by irregularities in the construction of Chandrawal Road
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में खनिज न्यास निधि से कराए जा रहे चंद्रावल मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने पर कस्बावासियों ने मोर्चा खोल दिया है। नगर पंचायत के सभासदों के साथ लोगों ने डीएम गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के विशालनगर वार्ड से सभासद चांदनी निशा, किदवई नगर सभासद सुमित वर्मा, पूर्व सभासद अशोक वर्मा, संतोष कुशवाहा, शान मोहम्मद, राहुल विश्वकर्मा, मानवेंद्र सिंह, अरविंद साहू, सज्जन तिवारी, युगराज सिंह, श्यामसुंदर, रमेश सोनी, हसन, केशव आदि ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि करीब 1.90 करोड़ रुपये की लागत से नगर पंचायत 1,300 मीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करा रही है। आरोप है कि ठेकेदार ने पुरानी सड़क को उखाड़े बिना ही निर्माण सामग्री डाल दी। इससे सड़क की ऊंचाई कानपुर-सागर हाईवे से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक ऊंची सड़क बन जाने से आसपास के मकानों में वर्षा जल भरने का खतरा बढ़ गया है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और प्रतिबंधित डस्ट का उपयोग किया जा रहा है। इससे सड़क जल्द ही खराब हो जाने की आशंका है।

उधर, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी सूर्यप्रकाश का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य इंजीनियरों की देखरेख में कराया जा रहा है। इस सड़क का हाईवे की सड़क की ऊंचाई से कोई मतलब नहीं है। यदि फिर भी कोई समस्या होती है तो वाहनों के लिए रैंप बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed