फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   topper itisha has written definition of success

इतिशा ने लिखी सफलता की ‘परिभाषा’

Mon, 25 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 25 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
topper itisha has written definition of success

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। संत जोसफ स्कूल की छात्रा इतिशा जैन ने 95.4 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय की अंकिता पस्तौर 94 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी। सोमवार दोपहर 12 बजे जैसे ही इंटरनेट पर परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। अभिभावकों ने सफलता पर छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई। शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी शैलेश जैन व संध्या जैन ने बेटी इतिशा की कामयाबी पर खुशी जताई।
विज्ञापन


वहीं कांशीराम कॉलोनी निवासी पूनम पस्तौर ने बेटी अंकिता पस्तौर को सफलता पर बधाई दी। बबीजा नगर रोड निवासी पन्नालाल कश्यप की बेटी उर्वशी (ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल) ने 93.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के 36 में से 33 बच्चे कामयाब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस स्कूल की मेहा खरे ने 90.2, रेनुका गुप्ता ने 89.2, नितिन गुप्ता ने 88.4, अनुज शुक्ला ने 85.6, मनीष विश्वकर्मा ने 84.4 और शांभवी ने 82.8 फीसदी अंक हासिल किए। कुलहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार, क्रिश्चियन स्कूल कुलपहाड़ की छात्रा सुषमा साहू ने 84.4, आफरीन ने 81.8 और रानू यादव ने 79 प्रतिशत अंक हासिल किए। छात्र-छात्राओं की कामयाबी से अभिभावकों में खासी खुशी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed