{"_id":"69caca3c4c7f7d1eed0174f7","slug":"toll-rates-hiked-cash-payments-completely-stopped-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123823-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: टोल दरों में वृद्धि, नकद भुगतान पूरी तरह बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: टोल दरों में वृद्धि, नकद भुगतान पूरी तरह बंद
Tue, 31 Mar 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर कस्बा खन्ना के पास स्थित टोल प्लाजा में वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई बदलाव होने जा रहे हैं। एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में वृद्धि के साथ नकद भुगतान की सुविधा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। अब वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से करना होगा।
खन्ना टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 4,500 छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। यहां से कानपुर, लखनऊ, हमीरपुर, उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए लोग आते जाते हैं। उच्चाधिकारियों की ओर से टोल टैक्स को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर टोल की नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएंगी। टोल दरों में 10 फीसदी तक की वृद्धि होने जा रही है।
टोल प्रबंधक पवन सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से नकद लेनदेन बंद किया जा रहा है। प्रथम वरीयता फास्टैग है। किसी वजह से फास्टैग से भुगतान में दिक्कत आती है तो क्यूआर स्कैन के माध्यम भुगतान करना होगा। इसमें वाहन स्वामी को आठ रुपये अधिक अदा करना पड़ेगा। यदि क्यूआर से भुगतान की सुविधा नहीं है तो नकद लेनदेन में दोगुनी रकम देना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
खन्ना टोल प्लाजा की नई दरें रुपये में
वाहन- एकल यात्रा- आना और जाना- मासिक पास
कार, जीप और वैन- 60 -85 -1,940
हल्के व्यावसायिक वाहन - 95 -140 -3,130
बस और ट्रक- 195- 295 -6,560
थ्री-एक्सल व्यावसायिक वाहन- 215 -320 -7,155
एचसीएम, ईएमई, एमएवी- 310 -465 -10,285
बड़े वाहन- 375 -565 -12,525