फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   To build a toilet in the village girls perform

गांव में शौचालय बनवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

Tue, 05 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Tue, 05 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
To build a toilet in the village girls perform
तहसील में प्रदर्शन करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीजानगर में सुविधाओं के अभाव में दर्जनों छात्राएं शिक्षा से वंचित है। गांव में शौचालय बनवाने और पढ़ाई के लिए साइकिल व सौर ऊर्जा लालटेन दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को छात्राओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम बीजानगर निवासी किरन, राजकुमारी, जयंती, अनीता, अंजू आदि छात्राओं ने बताया वह पढ़ाई करना चाहती हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रही। मां-बाप किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। महंगाई के इस दौर में सिंचाई, कढ़ाई और बुनाई के साथ बेहतर शिक्षा हासिल करने का उनका सपना है, लेकिन शहर आने जाने के लिए साधन नहीं है। जिससे वह घर में बैठने को मजबूर है।
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया गांव में शौचालय के लिए कोई जगह नहीं है। सड़क किनारे उन्हें अंधेरे में शौच के लिए जाना पड़ता है। दिन के समय किशोरियों को परेशानी होती है। रोशनी की कोई व्यवस्था न होने के चलते उन्हें दिक्कत होती है। छात्राओं ने कमिश्नर से गांव में शौचालयों का निर्माण कराते हुए छात्राओं को साइकिल व सौर ऊर्जा लालटेन का दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed