फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three people were beaten up by miscreants, FIR lodged against 15 people

Mahoba News: दबंगों ने तीन को पीटा, 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 07 May 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three people were beaten up by miscreants, FIR lodged against 15 people
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना खन्ना के मवईखुर्द निवासी जगमोहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात करीब दस बजे वह एक समारोह से भोजन करके लौट रहा था। तभी नशे की हालत में गांव के कल्लू ने उसे रोक लिया और डंडे से हमला कर दिया। इससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने कल्लू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी घटना में शहर कोतवाली के बनियातला निवासी राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शाम करीब चार बजे वह बृजेंद्र ठाकुर के दरवाजे पर बैठा था। तभी दो लोग शराब के लिए रुपये मांगने लगे। मना करने पर बृजेंद्र, विजय, रमाकांत, अंकित व विनोद ने मारपीट शुरू कर दी। इससे वह घायल हो गया।

कोतवाल मनीष पांडेय ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अन्य घटना में गांधीनगर निवासी अनुराग शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात शहर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में गया था। जहां पठानपुरा राठ निवासी मनोज गुप्ता, विनय गुप्ता, कल्लू अली, विशाल, हिमांशु, संदीप और तीन अज्ञात व्यक्ति शराब के नशे में उसे कार के अंदर ले गए और बेरहमी से मारपीट की। बाद में आरोपी उसे अचेत अवस्था में कीरत सागर के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed