{"_id":"68dc2a61c7958455c40aa557","slug":"three-people-including-a-woman-died-and-an-elderly-woman-sustained-burn-injuries-after-being-struck-by-lightning-during-the-rain-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-118518-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बारिश के बीच बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, वृद्धा झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बारिश के बीच बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, वृद्धा झुलसी
Wed, 01 Oct 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 09 परिचय-मृतक किसान अरविंद्र राजपूत। स्रोत: परिजन
महोबा/चरखारी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के बीच बिजली गिरने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से झुलसी वृद्धा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में चल रहा है। बिजली गिरने से खेत में चर रहीं चार बकरियों की भी जान चली गई। सूचना पर पुलिस व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना खरेला के बपरेथा निवासी अरविंद्र राजपूत (38) सात बीघा भूमि में खेती-किसानी के साथ बकरी पालन करता था। उसने इस बार तिल की फसल बोई थी। जो अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई थी। सोमवार की शाम वह खेत पर बकरियां चराने गया था। इस दौरान बारिश होने लगी। इससे वह नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। साथ ही खेत पर चर रहीं चार बकरियाें ने भी दम तोड़ दिया। देर शाम तक किसान के घर न लौटने पर परिजनों को आशंका हुई। देर रात तलाश करते खेत पहुंचे मृतक के बड़े भाई मुरलीधर को अरविंद्र का शव पेड़ के नीचे मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई। घटना से मृतक की मां विद्यावती, पत्नी सुमन, बेटा वेद कुमार और चार बेटियां सृष्टि, सोबी, इशिका व अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरी घटना कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव की है। यहां के निवासी रामचरण यादव (70) मंगलवार की सुबह खेत गए थे। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे वह पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली गिरने से वह झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह गुढ़ा निवासी दीन मोहम्मद की पत्नी सुप्पन (50) अपनी बहन भूरी के साथ चारा काटने खेत गई थी। दोनों शाम को वापस लौटने लगीं। रास्ते में बारिश के साथ बिजली गिरने से दोनों झुलस गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने भूरी को मृत घोषित कर दिया जबकि सुप्पन का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्व टीम भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।