फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three injured in bike collision on highway, two referred

Mahoba News: हाईवे में बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो रेफर

Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three injured in bike collision on highway, two referred
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पचपहरा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं समेत 12 लोग घायल हुए हैं। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद पन्ना के सिमरा गांव निवासी राजकुमार (18) साथी रविंद्र (35) निवासी गिलवां छतरपुर के साथ गुड़गांव में ड्राइवरी करते हैं। शनिवार को राजकुमार दोस्त के साथ बस से जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ में बुआ के घर पहुंचे। रविवार को बुआ के घर से दोनों बाइक लेकर लौट रहे थे। तभी पचपहरा गांव के पास पवा निवासी सिलोच (28) की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राजकुमार व रविंद्र की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहीं, थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव निवासी धीरेंद्र (35) शनिवार को बाइक से मुख्यालय आया था। देर शाम घर लौटते समय कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह पचपहरा निवासी शिवराम, भटीपुरा निवासी कपूरी, बारी निवासी रामप्यारी, मोहारी निवासी विवेक, विजयपुर निवासी नरेंद्र व रवि, रैपुराकलां निवासी धर्मेंद्र व ऊदल, विशालनगर निवासी बिट्टा, रिजवाना और सबीना अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed