फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three including an innocent child died due to fever and stomach ache

Mahoba News: बुखार व पेट दर्द से मासूम समेत तीन की मौत

Sun, 04 Aug 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three including an innocent child died due to fever and stomach ache
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को बुखार और पेट दर्द से पीड़ित मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द, खांसी, जुकाम आदि के मरीजों की भीड़ है। वहीं, मरीजों को देखने के बाद चिकित्सक इस मौसम में खानपान में बेहद सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं।
एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप व उमस तो कभी बारिश होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीज और तीमारदारों की भीड़ जुटी। इस दौरान ओपीडी में 591 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

उधर, थाना श्रीनगर के सिजहरी निवासी भान सिंह के तीन साल के बेटे अभिषेक की शुक्रवार की शाम घर पर अचानक हालत बिगड़ गई। बुखार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिजहरी निवासी भगुंती (62) शुक्रवार को किसी कार्य से बेटी के ससुराल कस्बा कुलपहाड़ गई थीं। शाम को शौच क्रिया के लिए जाते समय पेट में तेज दर्द होने पर हालत बिगड़ बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी तरह रतौली निवासी भग्गू (70) शनिवार को सुबह पेट दर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर बेटा रामबाबू जिला अस्पताल लाया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल आने वाले मरीजों का प्राथमिकता से उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed