{"_id":"690b950b06fcca9a0d0d8067","slug":"three-hundred-farmers-received-dap-400-returned-disappointedthree-hundred-farmers-received-dap-400-returned-disappointed-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119508-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन सौ किसानों को मिली डीएपी, 400 निराश लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन सौ किसानों को मिली डीएपी, 400 निराश लौटे
Wed, 05 Nov 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 एमएएचपी 13 परिचय-खाद के लिए समिति के बाहर कतारों में लगे महिला व पुरुष किसान। संवाद
अजनर (महोबा)। साधन सहकारी समिति अजनर में बुधवार को खाद वितरण में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुबह से ही लाइन में लगे अधिकांश किसानों को मायूसी हाथ लगी। खाद लेने पहुंचे 700 किसानों में से 300 को ही डीएपी खाद मिली जबकि 400 किसान लौट गए।
किसानों का आरोप है कि खाद वितरण में मनमानी की जा रही है। पर्याप्त खाद होने का दावा किया जा रहा है लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल रही है।
बुधवार को खाद वितरण की सूचना मिलने पर करीब 700 किसान समिति पहुंच गए। भीड़ बढ़ती देख थानाध्यक्ष अजनर सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कानूनगो श्यामलाल व लेखपाल संदीप कुमार भी मौजूद रहे। किसानों की संख्या ज्यादा देख मंडल अध्यक्ष अजनर सुरेंद्र राजपूत ने स्वयं समिति पहुंचकर सचिव भूपकिशोर के साथ वितरण व्यवस्था संभाली। इस दौरान कुल 138 टोकन धारकों व 162 चेक धारक किसानों को खाद दी गई। शाम छह बजे तक वितरण का कार्य चलता रहा। हालांकि, समिति क्षेत्र के लगभग 300 किसानों को ही खाद मिल पाई जबकि 400 से अधिक किसान खाली हाथ लौट गए। समिति के सचिव का कहना है कि किसानों को नियमानुसार खाद बांटी जा रही है।