फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thousands of hands raised for the prosperity and peace of the country on Eid

Mahoba News: ईद पर देश की खुशहाली और अमन के लिए उठे हजारों हाथ

Sun, 22 Mar 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 22 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands of hands raised for the prosperity and peace of the country on Eid
फोटो 21 एमएएचपी 10 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में ईद की नमाज अदा करने के बाद दुआ मांगते लोग। संवाद - फोटो : 1
महोबा। ईद का पर्व जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर के करिया पठवा स्थित ईदगाह में ईद की सामूहिक नमाज अदा की गई। लोगों ने अल्लाह तआला से देश की खुशहाली व अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। घरों में देर रात तक दावत का दौर चला। लोगों ने सेंवई का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

ईदगाह में शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन ने शनिवार की सुबह आठ बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा कराई। इसके अलावा शहर की जामा मस्जिद में सुबह 8.15 बजे हाजी हाफिज अब्दुल खालिक, मगरियापुरा की नूरानी मस्जिद में 8.30 बजे मौलाना तस्लीम रजा, अब्बा हुजूर की मस्जिद में 8.15 बजे हाफिज याकूब रजा, मकनियांपुरा की जामा मस्जिद में 8.30 बजे हाफिज आबिद रजा, ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद मिल्कीपुरा में 8.15 बजे कारी मुईन चिश्ती ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां ड्रोन कैमरे से भी सुरक्षा का जायजा लिया जाता रहा। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

बेलाताल संवाद के अनुसार कस्बे में सुबह 8:30 बजे ईदगाह में हाफिज नाजिम रजा ने नमाज अदा कराई। हिंदू भाइयों ने ईदगाह के नीचे स्टॉल लगाकर नमाजियों को पानी और शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया। श्रीनगर संवाद के अनुसार ईदगाह में पेश इमाम मोहम्मद आदिल ने सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा कराई। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्राण सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवकुमार राजपूत, ग्राम प्रधान आशीष कुमार, समाजसेवी अखिलेश वर्मा, आदि मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार ईद की मुख्य नमाज ईदगाह में हाफिज सरफुद्दीन ने अदा कराई। इसके अलावा भाभाजू मस्जिद में आलिम दानिश मदनी ने नमाज पढ़ाई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। इस मौके पर विधायक बृजभूषण राजपूत, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, डॉ. सनत राजपूत, जीतेंद्र यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार ईदगाह में सुबह आठ बजे हाफिज हसन साहब ने और जामा मस्जिद हाफिज दायिम साहब ने ईद की नमाज अदा कराई। इसमें देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई है। इस मौके पर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, तहसीलदार प्रमित सचान, चेयरमैन वैभव अरजरिया, पूर्व बार अध्यक्ष शिवराम राजपूत, रवींद्र उपाध्याय, मनोज चौबे, मृदुल चौबे आदि मौजूद रहे।

------------

काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पर सक्रिय रही पुलिस
चरखारी। कस्बा चरखारी में शिया समुदाय ने करबला स्थित मस्जिद में लखनऊ से आए मौलाना इब्राहिम अब्बास ने ईद की नमाज अदा कराई। ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्राइल के हमले में शहादत पर देश में शिया समुदाय के चल रहे प्रदर्शन के क्रम में काली पट्टी बांधते हुए नमाज अदा करने की सूचना पुलिस को दी गई। इससे पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि, शिया समुदाय ने बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम धीरेंद्र कुमार, सीओ दीपक दुबे, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी चंद्रशेखर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

फोटो 21 एमएएचपी 10 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में ईद की नमाज अदा करने के बाद दुआ मांगते लोग। संवाद

फोटो 21 एमएएचपी 10 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में ईद की नमाज अदा करने के बाद दुआ मांगते लोग। संवाद- फोटो : 1

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed