फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Those who obstruct the election should be banned- SP

चुनाव में बाधा पहुंचाने वालों को चिंहित कर करें पाबंद- एसपी

Wed, 12 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Those who obstruct the election should be banned- SP
महोबा। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन हर हाल में कराया जाए। चुुनाव में बाधा पहुंचाने की मंशा रखने वालों को चिन्हित कर पाबंद करें।
विज्ञापन

अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांति व कानून व्यवस्था के लिए अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण करें। वांछित, इनामिया व जिला बदर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी करें। शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर भी निगाह रखी जाए। असलहों को जमा करने के काम में तेजी लाने और पूर्व के चुनाव में दबंगई दिखाने वालों का इतिहास पता कर उन्हें चिन्हित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति किसी मतदाता पर दबाव न बना सके। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बैठकें करें। एसपी ने कहा कि चुनाव सेल से जो सूचनाएं मांगी जाय उसे प्राथमिकता पर उपलब्ध कराएं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, सीओ चरखारी तेज बहादुर सिंह, सीओ कुलपहाड़ उमेश चंद्र, आरआई सैन्यजीत सिंह व सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed