फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Those fierce offensive to comment on the national flag

राष्ट्रीय ध्वज पर अपमानजनक टिप्पणी करने से भड़के लोग

Tue, 09 Aug 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 09 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Those fierce offensive to comment on the national flag
अमेरिका में भारतीयों की धूम
खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने से कस्बे के लोग भड़क गए। नागरिकों ने एकजुट होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एबीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नही हुई तो वह धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। आरोप है कि कस्बे के शुक्ला गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रधानाध्यापकों
विज्ञापन


और विद्यालय प्रबंध समिति की आयोजित बैठक में एसडीएम और बीएसए के जाने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत ने अपने संबोधन में कहा था कि राष्ट्रीय पर्व पर स्कूलों में फटा और उल्टा ध्वज भी फहर जाए तो टीचर परेशान न हो। एबीएसए द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति की गई इस अपमानजनक टिप्पणी सुनकर कस्बे के लोग भड़क गए। मंगलवार को मनोज तिवारी,
विज्ञापन



सुखदेव, जितेंद्र कुमार, कल्लू, नाथूराम, अरविंद, भागीरथ, महेंद्र सिंह सहित तमाम  नागरिकों ने लाउडस्पीकर से एबीएसए की इस टिप्पणी को सुनने के बाद खुलकर विरोध किया और
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि एबीएसए की टिप्पणी निंदनीय है। उन्हें अपनी जबान पर लगाम लगाना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त


नही किया जाएगा। नागरिकों ने अपमानजनक टिप्पणी करने पर एबीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम प्रबुद्व सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर

दोषी पाए जाने पर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत का कहना है कि टीचरों से यह कहा गया था कि यदि गलती से झंडा उल्टा या फटा लग जाए तो हमसे बताए हम गलती स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed