फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Third phase of admission process begins at ITI.

Mahoba News: आईटीआई में तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Mon, 21 Sep 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Third phase of admission process begins at ITI.
महोबा। राजकीय आईटीआई की रिक्त सीटों पर अब तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। तीसरे चरण में 25 सितंबर तक छात्र-छात्राओं के दाखिले होंगे।
विज्ञापन

जिले में राजकीय आईटीआई महोबा, चरखारी, बेलाताल और खरेला संचालित हैं। आईटीआई में संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश को लेकर इस वर्ष 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कराई गई। राजकीय आईटीआई महोबा में एक वर्षीय व दो वर्षीय एनसीवीटी और एससीवीटी की 18 ट्रेडें संचालित हैं। जनपद के चार राजकीय आईटीआई पहले चरण में 722 व दूसरे चरण में 219 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हो चुके हैं। चारों राजकीय आईटीआई में 1,400 सीटों के सापेक्ष अभी तक 941 सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं जबकि विभिन्न ट्रेडों के पाठ्यक्रमों में 459 सीटें खाली हैं। छात्रों को तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार था।
विज्ञापन

अब राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 21 से 25 सितंबर तक कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजी. अभिषेक मिश्रा का कहना है कि रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी दस्तावेजों के साथ आईटीआई पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed