फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thieves burnt thousands of goods from two houses and one shop

दो मकानों व एक दुकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

Mon, 02 Mar 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves burnt thousands of goods from two houses and one shop
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम रूरीकला में शनिवार की रात चोरों ने दो मकानों व एक दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। दो अन्य मकानों में घुसे चोर गृहस्वामियों के जाग जाने पर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम रूरीकला निवासी लालता अहिरवार पुत्र हरलाल मकान में ताला लगाकर परिवार समेत अपनी रिश्तेदारी में गए थे। तभी चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी एक तोला सोने की जंजीर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने बृजेंद्र सिंह के मकान का ताला तोड़ा। जहां से चोर एलईडी टीवी व अन्य कीमती सामान ले गए। इसके बाद चोरों ने सुरेंद्र श्रीवास्तव पुत्र शंभूदयाल की किराना दुकान का ताला तोड़ा। जहां से चोर 1,200 रुपये की नगदी व कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने इसी गांव के दो अन्य ग्रामीणों के मकान में प्रवेश किया। आहट पाकर गृहस्वामियों द्वारा शोर-शराबा मचाने पर चोर भाग निकले। रविवार की सुबह ताले टूटे व सामान बिखरा मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed