फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thieves burnt goods worth three lakh rupees from house

मकान से चोरों ने उड़ाया नगदी समेत तीन लाख रुपये का माल

Fri, 20 Mar 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Thieves burnt goods worth three lakh rupees from house
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर 70 हजार रुपये की नगदी समेत तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने गांव के ही चार अन्य मकानों के ताले तोड़े लेकिन पड़ोसियों के जाग जाने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन

ग्राम सुगिरा के बाजार वार्ड निवासी गणेश प्रसाद गुप्ता पुत्र चक्कीलाल गुप्ता गल्ला व्यापारी है। वह किसानों के अनाज की खरीद-फरोख्त का काम करता है। गुरुवार की रात घर में गणेश प्रसाद की पत्नी बाहर के कमरे में सो रही थी जबकि पति महोबा गया था। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और महिला के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। फिर चोरों ने अंदर के दो कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये की नगदी, 60 ग्राम सोना व 250 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब महिला जागी तो बाहर से कुंडी लगी होने पर शोर मचाया। तब पड़ोसियों ने दरवाजे खोले। सामान बिखरा व माल गायब देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने गांव के ही भुमानी यादव, चरन धोबी, राम सिंह व सुजान सिंह यादव के घरों के ताले तोड़े। चोरों का आहट पाकर पड़ोसी जाग गए और शोर मचाया। इससे चोर घटनाओं को अंजाम नहीं दे सके और मौके से भाग निकले। सूचना पर कोतवाली के एसआई रघुनाथ सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थलों का मुआयना किया। उन्होंने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed