फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thieves broke the lock of the committee and took away 24 bags of fertilizer.

Mahoba News: समिति का ताला तोड़कर 24 बोरी खाद ले गए चोर

Sun, 19 Oct 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 19 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the committee and took away 24 bags of fertilizer.
कबरई (महोबा)। सहकारी समिति धरौन के गोदाम में रखीं खाद की 34 बोरियों में से 24 बोरियां चोरी हो गईं। ताला तोड़कर चोरी करने के बाद भी चोर 10 बोरियां गोदाम में ही छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

जिले में खाद की किल्लत चल रही है। किसान खाद के लिए परेशान हैं। इसी बीच सहकारी समिति धरौन में 500 बोरी डीएपी खाद भिजवाई गई। जिसका वितरण किया गया था। दूसरे गोदाम में 34 बोरी खाद रखी थी। शनिवार सुबह जब सचिव राजू यादव समिति कार्यालय पहुंचे तो गोदाम की कुंडी टूटी मिली। गोदाम के अंदर रखीं 34 बोरी खाद में से केवल दस बोरी खाद ही वहां पर मिली। 24 बोरी खाद गायब होने की सूचना सचिव ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। किसानों ने पुलिस को मामला संदिग्ध बताया। सहकारिता विभाग के एडीसीओ कमलेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि समिति के सचिव ने उन्हें ताला टूटने की सूचना दी थी। इस पर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि समिति से खाद चोरी की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed