फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There will be a service break for the accountants who are on strike

हड़ताल कर रहे लेखपालों की होगी सर्विस ब्रेक

Thu, 19 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
There will be a service break for the accountants who are on strike
महोबा। जिले में एक सप्ताह से हड़ताल कर रहे लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। इससे लेखपालों में हड़कंप है। डीएम ने हड़ताल कर रहे लेखपालों की सर्विस ब्रेक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हड़ताल के कार्यकाल का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल दस दिसंबर से धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा लेखपालों को कई बार समझाने के बाद भी हड़ताल समाप्त न करने पर बुधवार को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने लेखपालों की सर्विस ब्रेक करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, हड़ताल के पहले दिन से आज तक का वेतन रोक दिया है। उधर लेखपाल संघ डीएम की कड़ी कार्रवाई के बाद भी बुधवार को धरने पर बैठे रहे। चेतावनी दी कि उनकी हड़ताल अब मांगों के निराकरण के बाद ही समाप्त होंगी। धरने को संबोधित करते हुए लेखपाल बदलू ने कहा कि लेखपाल संघ अधिकारियों की धमकियों से डरने वाला नहीं है। लेखपाल रामनरेश ने कहा कि हड़ताल जारी रहेगी, चाहे प्रशासन जो भी कार्रवाई करे वह अब पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर देवकीनंदन अग्निहोत्री, प्रदीप, शिवभान, उमेश सोनकर, नीरज, मोहिनी, रीता, अंजना सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed