{"_id":"683f3953f94a8bc4ec072f58","slug":"there-was-a-jam-on-jaitpur-naugaon-road-ambulance-got-stuck-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-114997-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जैतपुर-नौगांव मार्ग पर लगा जाम, एंबुलेंस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जैतपुर-नौगांव मार्ग पर लगा जाम, एंबुलेंस फंसी
Tue, 03 Jun 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जैतपुर-नौगांव मार्ग पर मुख्य बाजार के पास मंगलवार की दोपहर अतिक्रमण से जाम लग गया। इसमें बड़े वाहनों के साथ 102 नंबर एंबुलेंस भी फंसी रही। 30 मिनट तक जाम में फंसे रहने से एंबुलेंस में जच्चा-बच्चा परेशान रहे। पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया। तब जाम खुल सका।
जैतपुर मार्ग पर मुख्य बाजार लगने से दुकानदारों ने सड़क किनारे तक अतिक्रमण जमा लिया है। इससे दिन में कई बार जाम की समस्या होती है। भारी वाहनों के निकलते ही जाम लग जाता है। दोपहर करीब दो बजे आमने-सामने से भारी वाहन आने पर जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। इस दौरान सीएचसी जैतपुर से गांधी आश्रम निवासी अभिलाषा और उसके नवजात शिशु को छोड़ने जा रही 102 नंबर एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। बीज गोदाम से गल्ला मंडी तक करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। एंबुलेंस में सवार जच्चा-बच्चा भीषण गर्मी में परेशान रहे। आधा घंटे बाद जाम खुलने पर एंबुलेंस व अन्य वाहन निकल सके।
कस्बा निवासी रामप्रताप, दिनेश, हीरालाल आदि का कहना है कि जाम का मुख्य कारण दुकानदारों ने नालों के आगे तक अतिक्रमण कर रखा है। खरीदारी करने आने वाले ग्राहक सड़क पर ही आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम लग जाता है। उन्होंने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार से भी अतिक्रमण हटवाने की शिकायत की गई।