फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There is a competition for materiality, there is a decline of morality.

भौतिकता की होड़ लगी है नैतिकता का पतन हो.......

Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
There is a competition for materiality, there is a decline of morality.
महोबा। शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में सर्वोदय सेवा संघ के तत्वावधान में संगीत एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में साहित्यकारों ने बुंदेली गीतों व रचनाओं से सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इस दौरान बुंदेली भाषा में गीत अपना राष्ट्रीय झंडा पहचान है अपनी सुनाया। समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने रचना भौतिकता की होड़ लगी है नैतिकता का पतन हो रहा, महलों में शोषक सोते हैं झोपड़ियों में इंसान रो रहा सुनाकर वाहवाही लूटी। साहित्यकार संतोष कुमार पटैरिया ने बुंदेलखंड के इतिहास पर चर्चा की।
विज्ञापन

कवि प्रमोद सक्सेना ने रचना वीरभूमि महोबा की आल्हा है पहचान, प्रेम प्रमोद करें महोबे का आज करें यशगान सुनाई। बुंदेली कवि रामप्रकाश सोनी ने आज के दौर के फैशन पर रचना प्रस्तुत कर सभी को आनंदित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजक अरविंद सिंह कछवाह, रामप्रकाश पुरवार, बृज गोपाल शर्मा, सीएल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed