फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There are no rules and regulations, autos are speeding, putting the lives of passengers at risk

Mahoba News: नियम न कानून, यात्रियों की जान जोखिम में डालकर फर्राटा भर रहे ऑटो

Thu, 07 Nov 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
There are no rules and regulations, autos are speeding, putting the lives of passengers at risk
महोबा/कबरई। जिले के विभिन्न मार्गों पर ऑटो और डग्गामार वाहन यात्रियों की जान जोखिम में डालकर फर्राटा भर रहे हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नियम और कानून को ताक पर रखकर ऑटो चालक धज्जियां उड़ा रहे हैं। कबरई-कुनेहटा मार्ग पर वाहन में अंदर भी नहीं छत पर सवारियां बैठाई जा रही है।
विज्ञापन

ऑटो में जहां चार से पांच सवारियां बैठाने का परमिट है, लेकिन ऑटो चालक 15 से 16 सवारियां भरकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आने जाने के लिए ऑटो व डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हैं। क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ऑटो चालक सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। यही, वजह है कि लोगों की जरा सी लापरवाही में जान चली जाती है।
विज्ञापन

कबरई-कुनहेटा, महोबा-कबरई, महोबा-कुलपहाड़, महोबा-मुस्करा समेत विभिन्न रूटों पर ऑटो व डग्गामार वाहन संचालित हैं। जो पूरे दिन सीमा से अधिक सवारियां भरकर निकलते हैं। चौराहों पर तैनात ट्रैफिक और पुलिस के जवान यह सबकुछ जानकर अनजान बने हैं। एआरटीओ दयाशंकर का कहना है कि अभियान चलाकर ऑटो और डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। एक ऑटो में 15 सवारियां होने पर चालान किया गया है। यह अभियान जारी रहेगा। क्षमता से अधिक सवारियां भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed