फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There are no pipelines in areas where water is needed most

Mahoba News: जिन इलाकों में पानी की ज्यादा जरूरत वहां पाइपलाइन ही नहीं

Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
There are no pipelines in areas where water is needed most
चरखारी (महोबा)। अमृत-2.0 योजना कार्यदायी संस्था की मनमानी की भेंट चढ़ रही है। जिन इलाकों में पानी की जरूरत है, वहां पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई।
विज्ञापन

जबकि जहां पाइपलाइन बिछाई गई वहां पुराने उपभोक्ताओं को नई लाइन से कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इससे पेयजल आपूर्ति की उम्मीद कर रहे लोगों में नाराजगी है।
अमृत-2.0 की शहरी पेयजल योजना से कस्बा चरखारी में 21 करोड़ व कस्बा खरेला में 24 करोड़ रुपये से पेयजल पुनर्गठन योजना प्रस्तावित है। रामप्रकाश, सुरेश, देवीदीन, मनमोहन, दीपक आदि ने बताया कि रूपनगर, सोहरयाव, रामनगर, ज्येंद्रनगर, नवादा, खंदिया के ऊपरी भाग में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन की व्यवस्था नहीं है।

इन वार्डाें में सबसे पहले पेयजल आपूर्ति देने की जरूरत है। वहीं, उन वार्डों में पाइपलाइन बिछाकर कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जहां पहले से पाइपलाइन बिछी है। आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने व टंकी के काम में भी मानक की अनदेखी की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed