{"_id":"58c43ef14f1c1bdf18dc4a29","slug":"the-young-man-was-beaten-to-death-by-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच बचाव करने पर युवक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच बचाव करने पर युवक को पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट में बीचबचाव करने पहुंचे पड़ोसी को हमलावरों ने पीटकर मार डाला। थाना क्षेत्र के गांव कलौली निवासी हरिश्चंद्र यादव (40) पुत्र अजीत सिंह शनिवार को अपने खेत से वापस घर लौट रहा था।
इस बीच पास के ही रहने वाले जबर सिंह और नरेंद्र सिंह के बीच ग्राम समाज की जमीन पर खूंटा लगाने को लेकर मारपीट हो रही थी। यह देखकर हरिश्चंद्र मौके पर पहुंच गया और वहां पर जाकर दोनों पक्षों में बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि इस बीच हमलावरों ने हरिशचंद्र के सिर पर लाठी मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग गए।
हरिश्चंद्र के घायल होने की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। यहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में मौजूद डाक्टर ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई शीशराम ने गांव के ही जबर सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। शीशराम ने बताया कि हरिशचंद्र अपने भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उधर, एसओ अशोकधर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।