{"_id":"687e95b6b62f37b0a907ca9a","slug":"the-work-of-widening-kabrai-kunheta-road-should-be-completed-on-time-mahoba-news-c-225-1-mah1001-116364-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: समय से पूरा कराया जाए कबरई-कुनहेटा मार्ग चौड़ीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: समय से पूरा कराया जाए कबरई-कुनहेटा मार्ग चौड़ीकरण का काम
Tue, 22 Jul 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक करोड़ से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए। कहा कि कबरई-कुनहेटा मार्ग चौड़ीकरण का काम समय-सीमा के अंदर पूरा किया जाए।
बैठक में डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं से कार्यों की प्रगति की जानकारी हासिल की। बताया गया कि कबरई फीडर परियोजना का कार्य 85 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। खरेला पेयजल योजना में कार्यदायी संस्था ने बताया कि 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। गुरु गोरखनाथ तपोस्थली पर्वत विकास निमार्ण कार्य का 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। कुलपहाड़ में पुलिस आवास निर्माण का 90 प्रतिशत काम हो गया है। कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र राम नगर महोबा में 96 प्रतिशत कार्य हो गया है। नवीन कारागार में 81 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। डीएम ने शेष कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि सदभाव मंडप केंद्र रामनगर की बिल्डिंग को जल्द हैंडओवर कराया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत किल्हौआ में स्टेडियम निर्माण कार्य को शासन की ओर से दी गई तिथि पर काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ बलराम कुमार, सीएमओ डॉ. आशाराम, डीएसटीओ सादुलउल्लाह आदि मौजूद रहे।