फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The woman was brutally beaten up and thrown on the roadside for not having a son.

बेटा न होने पर महिला को बेरहमी से पीटकर सड़क किनारे फेका

Sat, 04 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The woman was brutally beaten up and thrown on the roadside for not having a son.
महोबा। बेटा न होने पर पति व ससुरालियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले महिला की बेरहमी से पिटाई की और प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई। इसके बाद अचेत अवस्था में उसे एकांत स्थान में फेंक दिया। सड़क किनारे पड़ी महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर निवासी कुसमा की शादी 10 साल पहले शहर के रामनगर जुखा निवासी नीरज प्रजापति के साथ हुई थी। इसके बाद कुसमा ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद पति के स्वभाव में बदलाव आने लगा और वह पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। दो साल पहले दूसरी संतान भी बेटी होने पर ससुरालीजन कुसमा को ताने मारते हुए अमानवीय व्यवहार करने लगे। गुरुवार को पति, ससुर, सास, जेठ व जेठानी ने कुसमा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हालत बिगड़ने पर उसे घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कुसमा के पिता ने पुलिस को सूचना देेते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती कुसमा ने बताया कि पति आए दिन बेटा पैदा न होने पर बेरहमी से मारपीट करता था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे डंडें व पत्थर से पीटा और प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में पति नीरज के अलावा सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उधर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। जिसका डॉक्टरी परीक्षण कराकर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बंद कर दिया था खर्च देना
महोबा। लगातार दो बेटियां होने और बेटा न होने पर पति व ससुरालियों द्वारा कुसमा को लगातार प्रताड़ित किया गया। बड़ी बेटी प्रांशी (07) व आरती (02) के लिए पति नीरज ने पढ़ाई व अन्य खर्चों के लिए पैसा देना बंद कर दिया था। पति के बदलते व्यवहार चलते बेटियों को पालने के लिए कुसमा खुद मजदूरी करने लगी। अस्पताल में भर्ती कुसमा ने ससुरालियों की प्रताड़ना की पूरी दास्तां बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed