फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The weather changed again, with westerly winds increasing the cold.

Mahoba News: फिर बदला मौसम, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Fri, 06 Feb 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The weather changed again, with westerly winds increasing the cold.
-दोपहर के समय खिली धूप रही बेअसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर पछुआ हवाएं चलने से सुबह व शाम को ठंड बढ़ गई है। हवा में नमी होने से बृहस्पतिवार को कोहरा छाया रहा। हालांकि, नौ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर के समय खिली धूप भी बेअसर रही। लोगों को गहन भरी सर्दी का अहसास होता रहा।
दो दिन पहले हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली लेकिन तेज रफ्तार पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम ठंडक बनी रही। धूप के बावजूद सर्द हवाओं का असर महसूस होता रहा। पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग खत्म हो चुका है लेकिन अब पछुआ हवाओं के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

शाम के समय सर्द हवाएं चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 22 डिग्री न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 58 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। उधर, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह ने रबी सीजन की फसलों के लिए यह मौसम बेहतर बताया है। कहा कि दिन में धूप खिलने और रात के समय ठंड होने से फसलों का उत्पादन बेहतर होता है। ऐसा मौसम गेहूं की फसल के लिए सबसे अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed