फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The uproar is over money in banks, customers

बैंकों में पैसे खत्म होने पर ग्राहकों ने किया हंगामा

Thu, 10 Nov 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 10 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
The uproar is over money in banks, customers
नोट बदलने के ‌लिए बैंक के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जिले में 500 और 1000 रुपये के नोट एक्सचेंज करने के लिए बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी। लेकिन, दोपहर एक बजे के बाद तमाम बैंकों का पैसा खत्म हो जाने से घंटों लाइन में लगे रहे लोगों का गुस्सा बढ़ गया और ग्राहकों ने खूब हंगामा किया, बाद में मौजूद पुलिस व अन्य लोगों ने समझा-बुझा कर
विज्ञापन


मामला शांत कराया। इतना ही नहीं कई बैंकों में पैसा न पहुंच पाने के कारण वितरण नहीं हो सका। 500 और 1000 के नोटों के बदले बैंकों से 100-100 और 50 के नोटों को वितरण किया जाना था। दो-तीन दिन से रुपये न होने के कारण परेशान ग्राहक रुपये एक्सचेंज करने के लिए टूट पड़े।
विज्ञापन


जिससे पहले पैसा पाने के चक्कर में सुबह आठ बजे से ही बैंक बंद होने के बाद भी ग्राहक बैंकों के बाहर लंबी लाइन लगाकर खड़े हो गए। घंटों लंबी लाइन
लगाने के बाद भी एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक, कोआपरेटिव बैंक, यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक सहित एक दर्जन से ज्यादा बैंकों का एक बजे पैसा खत्म हो गया। इसके बाद घंटों लाइन में लगे ग्राहकों का गुस्सा बढ़ गया।जिसके चलते बैंकों के अंदर और बाहर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिडडे मील भी रहा प्रभावित
बड़े नोट न चलने से दुकानदारों ने तेज, दाल, सब्जी व अन्य सामान देने से मना कर दिया। इससे मिडडे मील के लिए कई टीचरों के पास 100 के नोट न होने के कारण उन्होंने दुकानदारों से उधार सामान लिया। वहीं, दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों में मेन्यू के अनुरूप मिडडे मील नहीं बन सका।

बैंकों और पेट्रोल पंपों पर तैनात रही पुलिस
तीन दिन से 500 और 1000 के नोट न चलने से परेशान लोगों का गुस्सा देखते हुए सभी बैंकों और पोस्ट आफिस व पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात कर दी गई थी। जिससे किसी भी तरह की असुविधा पैदा न हो सके। पुलिस फोर्स की कमी को पूरा करने के लिए एसपी ने एसपी कार्यालय, सीओ कार्यालय और पुलिस लाइन के पुलिस कर्मचारियाें की ड्यूटी लगा दी। जिससे बैंकों में शांतिपूर्ण तरीके से लेनदेन हो।  

कई बैंकों में नहीं बंटा पैसा
 जिले की 73 बैंकों में से 50 फीसदी से ज्यादा बैंकों में पैसा न पहुंच पाने के कारण वितरण नहीं हो सका। जिससे पैसे के इंतजार में सुबह से लाइन लगाए ग्राहक मायूस होकर लौट गए। सिंडीकेट बैंक महोबा, यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक महोबा, पोस्ट आफिस महोबा, इलाहाबाद बैंक कुलपहाड़, यूपी

इलाहाबाद ग्रामीण बैंक कुलपहाड़, बैंक आफ बड़ौदा कुलपहाड़, एसबीआई श्रीनगर, इलाहाबाद बैंक श्रीनगर, यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक श्रीनगर, कोआपरेटिव बैंक श्रीनगर, पोस्ट आफिस श्रीनगर, पोस्ट आफिस कबरई, खरेला, बेलाताल, अजनर, कुलपहाड़, रिवई, पनवाड़ी, खन्ना और बेलाताल आदि कस्बों के बैंकों में भी पैसों का वितरण नहीं हुआ।

नोट न बदलने पर ग्राहक ने पोस्टमैन को पीटा
एक हजार और 500 के नोट बंद होने से लोगों में बौखलाहट साफ नजर आ रही है। गुरुवार को पोस्ट आफिस भरवारा में नोट बदलने से मना करने पर दबंग ग्राहक ने पोस्टमैन के साथ मारपीट कर दी। जिससे पोस्ट आफिस में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर

रिपोर्ट दर्ज की है। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के भरवारा पोस्ट आफिस में नोट बदलने के लिए लोगों की सुबह से ही भीड़ जमा हो गई। लंबी लंबी कतारों में लगे लोग 500 व 1000 के पुराने नोट एक्सचेंज करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे, पोस्ट आफिस में नोट जमा तो किए गए लेकिन नोट

बदलकर उपभोक्ताओं को नहीं दिए गए। इस दौरान 500 व 1000 के नोट बदलने पहुंचे बालकिशुन पुत्र स्वामीदीन की पोस्टमैन भोला मिश्रा से कहासुनी हो गई और बालकिशुन ने पोस्टमैन भोला मिश्रा से मारपीट कर दी। अफरा-तफरी होने पर लोगों ने मामला शांत कराया। पुलिस ने आरोपी बालकिशुन को हिरासत में ले लिया है।

बड़े नोट बंद होने से पत्थर कारोबार ठप
बड़े नोटों का चलन बंद होने से पत्थर नगरी कबरई में तीन दिनों से पत्थर कारोबार ठप पड़ा है। गुरुवार को पैसों की निकासी के लिए पत्थर कारोबारियों व अन्य ग्राहकों की भारी भीड़ जमा रही। लेकिन, कस्बे की सभी बैंकों में दोपहर से ही बैंक खाली हो गए। जिससे ग्राहकों को पैसा नहीं मिला। बैंकों से

जरूरत के लिए 100-100 के नोट लेने को व्यापारियों के मुनीम बैंक तो पहुंच गए लेकिन, दोपहर तक नंबर आने पर सभी ग्राहक बिना पैसा लिए बैरंग लौट गए। हालांकि बैंकों में बड़े नोटों को जमा करने का सिलसिला शाम छह बजे तक चलता रहा। बड़े नोट न चलने से कबरई मंडी में सैकड़ों ट्रक गिट्टी लादने को खड़े हैं।

बैंकों को अतिरिक्त काउंटर खोलन के निर्देश
 बड़े नोट बंद होने के बाद आम आदमी का राहत देने के लिए डीएम वीरेश्वर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बैंकर्स की मीटिग हुई। बैठक में डीएम ने सभी बैंक प्रबंधकों को अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी बैंकों

और पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है। बैंक प्रबंधकों ने बताया कि एसबीआई में दो इलाहाबाद में तीन यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक एक, कोआपरेटिव बैंक में दो, सिंडीकेट में एक, पंजाब एण्ड सिंध में एक, एचडीएफसी में एक, बैंक आफ बड़ौदा में एक, सेंट्रल, अरबन, एक्सिस और पंजाब

नेशनल बैंक में एक-एक अतिरिक्त काउंटर खोला गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, उपजिलाधिकरी प्रबुद्ध सिंह के अलावा सभी बैंक प्रबंधक मौजूद रहे।

एक दिन में जमा हुआ 40 करोड़ रुपया
 जिले में गुरुवार को बैंकों में करीब 40 करोड़ रुपया जमा किया गया। जबकि एक्सचेंज करीब दो करोड़ रुपये का हुआ। इससे भारी संख्या में लोगाें को मायूस होकर लौटना पड़ा। पैसे न मिलने से अफरा तफरी का माहौल रहा। सुबह आठ बजे से घंटों लाइन पर लगे रहने के बाद भी कई बैंकों के बीच में


पैसे खत्म हो गए। वहीं कई बैंकों में पैसा ही नहीं आया। जिससे लाइन पर लगने के बाद भी पैसा न मिलने से लोगों ने नाराजगी जताई। कबरई के एसबीआई को छोड़कर किसी बैंक में पैसों का वितरण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed