{"_id":"6839fce638eb698d200cd964","slug":"the-transformer-was-replaced-after-the-uproar-supply-was-restored-after-30-hours-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-114896-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हंगामे के बाद बदला गया ट्रांसफार्मर, 30 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हंगामे के बाद बदला गया ट्रांसफार्मर, 30 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति
Sat, 31 May 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 31 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के काजीपुरा तालाब के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। दो दिन बाद भी आपूर्ति बहाल न होने से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार की रात जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। तब शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। लाइन फाल्ट होने और ट्रांसफार्मर फुंकने पर उसे कई दिन तक दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। पनवाड़ी के काजीपुरा तालाब के पास रखा ट्रांसफार्मर 28 मई की रात 12 बजे फुंक गया था। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। 29 मई को पूरे दिन बिजली न आने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। बुंदेलखंड किसान यूनियन के बालाजी, पंकज तिवारी, अमन शर्मा, अंजुल सक्सेना, आशीष, मयंक, नितिन आदि काजीपुरा तालाब पहुंचे और हो-हल्ला मचाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब शुक्रवार की सुबह आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।