{"_id":"020eb7eebfc9bfcb0b2a775f10ed037b","slug":"the-third-staging-of-drama-blanket-artists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने तीसरा कंबल नाटक का किया मंचन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने तीसरा कंबल नाटक का किया मंचन
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के किशोरी कुंज पैलेस में टीकमगढ़ के कलाकारों द्वारा तीसरा कंबल नाटक का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने नाटक के जरिए बुंदेलखंड के एक गरीब की ठंड से हुई मौत की कहानी को दिखाया। नाटक देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी रही।
पंडित ब्रजमोहन अवस्थी सुस्मृति संस्थान कुलपहाड़ और समर्पयामि संस्था टीकमगढ़ के तत्वावधान में तीसरा कंबल नाटक का आयोजन किया गया। टीकमगढ़ से आए कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि बुंदेलखंड में ठंड से ठिठुरते अपने परिवार के लिए तीसरे कंबल को पाने की आस लगाए एक गरीब की ठंड से मौत हो जाती है। कवित्री गीतिका वेदिका के निर्देशन में संतोष चतुर्वेदी, पूजा खरे, राधा रैकवार, उमा पाराशर, अंशु गुप्ता, राजेंद्र चौबे सहित तमाम कलाकारों ने नाटक का मंचन किया। मुख्य अतिथि सीएमओ एसके वाष्णेय ने मां सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की। नाटक देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर मुन्नालाल गर्ग, रामदत्त अजेय, राजेंद्र चौबे, मंचल, नीतू चौबे, सुरेश गुप्ता, प्रशांत, डा. भूपेंद्र अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन अजय अग्रवाल एवं शैलेंद्र अवस्थी द्वारा किया गया।