फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The team of Prayagraj and Niwari won the semi-final

Mahoba News: प्रयागराज व निवाड़ी की टीम ने जीता सेमीफाइनल

Tue, 14 Jan 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 14 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The team of Prayagraj and Niwari won the semi-final
कबड्डी के सेमीफाइनल में दमखम दिखातीं महोबा व प्रयागराज की ​खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद
बेलाताल (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के बछेछरकलां में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को महिला वर्ग के दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। प्रयागराज ने महोबा और निवाड़ी ने सागर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला महोबा व प्रयागराज की टीम के बीच हुआ। प्रयागराज की टीम शुरू से ही महाेबा की टीम पर हावी रही। अंत में महोबा को 10 और प्रयागराज को 18 अंक मिले। इससे प्रयागराज की टीम ने आठ अंकों से जीत दर्जकर फाइनल में पहुंची। दूसरा सेमीफाइनल निवाड़ी व सागर की टीम के बीच हुआ। दोनों की टीम के खिलाड़ियों ने पूरी जोर-आजमाइश की, इससे मुकाबला टाई हो गया। तब आयोजन समिति ने पांच राउंड और कबड्डी कराई। अंत में सागर को सात और निवाड़ी की टीम को आठ अंक मिले। इससे निवाड़ी की टीम एक अंक से मुकाबला जीतने में कामयाब रही। इस दौरान एड. सीमा पटनाहा सिंह, समाजसेवी डॉ. सनद राजपूत, पूर्व प्रधान चरन सिंह, अभिषेक रावत, विपिन राजपूत, आयोजक ग्राम प्रधान बछेछरकलां रणविजय सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed