फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The student was made to stand in the sun after arriving at the college late, stunned

देरी से कालेज आने पर छात्रा को धूप में कराया खड़ा, हुई अचेत

Tue, 27 Aug 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
The student was made to stand in the sun after arriving at the college late, stunned
चरखारी (महोबा)। कस्बे के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में देरी से कॉलेज पहुंची छात्रा को आधा घंटे तक धूप में खड़ा कराए जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। छात्रा के गश खाकर गिरने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राचार्य की इस तानाशाही से अभिभावकों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी के मोहल्ला जयेंद्रनगर निवासी मानसी द्विवेदी पुत्री उमाशंकर द्विवेदी मंगलवार की सुबह महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंची। पांच मिनट देरी हो जाने पर कॉलेज के प्राचार्य ने सख्त रवैया अपनाते हुए छात्रा को आधा घंटे तक धूप में खड़ा रहने को कहा। उसके साथ दो अन्य छात्राएं भी लेट आने पर धूप में खड़ी रहीं। आधा घंटे बाद कॉलेज के अन्दर आने पर छात्रा मानसी बेहोश होकर गिर गई। अन्य छात्राओं ने इसकी जानकारी प्राचार्य को दी लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। तब छात्राओं ने मानसी को सीएचसी चरखारी पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्राचार्य के इस रवैये पर नाराजगी जताई। उधर महिला पॉलिटेक्निक के प्राचार्य रवि कुमार का कहना है कि कुछ छात्राएं थोड़ा लेट आईं थी। जिसके चलते उन्हें गेट के पास रोका गया था। यह छात्रा पहले से बीमार थी। उसके परिजनों के साथ जाकर उसका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed