फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The spies celebrated the birthday of the former chief minister with great pomp

सपाइयों ने धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Sat, 02 Jul 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The spies celebrated the birthday of the former chief minister with great pomp
महोबा/कुलपहाड़। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों व योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष रोहित सिंह यादव, मनोज तिवारी, अजयराज यादव, कुंभकरण आदि मौजूद रहे। इसी तरह लोहिया वाहिनी के योगेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक में पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। सिद्घांत त्रिपाठी, आशुतोष, कृष्णकांत, रवि रैक्वार आदि मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार सपा नेता बलवीर सिंह के आवास पर सपाइयों ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की प्रार्थना की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उमाकांत, संदीप, रसूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महोबा। शासन स्तर से महोबा में तैनात सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय का स्थानांतरण जनपद झांसी के लिए किया गया है जबकि चित्रकूट धाम मंडल में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संयुक्त निदेशक डॉ. धनेश कुमार गर्ग को महोबा का नया सीएमओ बनाया गया है। डॉ. पांडेय ने छह माह पहले ही कार्यभार ग्रहण किया था। अब नए सीएमओ के सामने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed