Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The sky will light up with shapes resembling coconuts.

Mahoba News: कोकोनट की आकृति से जगमगाएगा आसमान, 72 शॉट वाला टाइटेनिक भी बाजार में

Sat, 07 Nov 2026 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The sky will light up with shapes resembling coconuts.
हरदोई। दीपावली को लेकर आतिशबाजी का बाजार सजने लगा है। इस बार बाजार में कई नए और आकर्षक डिजाइन के पटाखे लोगों को लुभा रहे हैं। इनमें कोकोनट की आकृति वाला आतिशबाजी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इससे आसमान में 16 बार शॉट निकलेंगे और हर बार नारियल जैसी आकृति बनती दिखाई देगी। रंग-बिरंगी रोशनी और अलग-अलग आकृतियों के शौकीनों के लिए इस बार कई नए विकल्प बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर इस बार पटाखा बाजार में इको-फ्रेंडली पटाखों को लोग पंसद कर रहे हैं। अब सिर्फ अनार, फुलझड़ी और राकेट ही नहीं, बल्कि अलग अलग वैराइटी के पटाखे भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शहर की आईटीआई और सीएसएन स्थिति अस्थायी बाजार की दुकानों पर नए डिजाइन के पटाखों की बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

व्यापारी सोनू ने बताया कि कोकोनट की आकृति वाली आतिशबाजी आसामान में अलग ही आकर्षण पैदा करेगा। इसके अलावा 12 स्टार कॉम्बो पैक में 12 अलग-अलग तरह की रोशनियां आसमान में दिखाई देंगी। वहीं, टाइटेनिक 72 नाम से आया आतिशबाजी का पैक 72 शॉट छोड़ेगा। इससे आसमान में कई रंगों की रोशनी बिखरेगी। इन नई वैरायटी को देखने और खरीदने के लिए लोग दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। इसके अलावा 15 हजार मिर्चियों वाली चटाई और 240 शॉट भी है। जिसकी कीमत साढ़े आठ हजार रुपये तक है। बताया कि इस बार आतिशबाजी की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले करीब 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरीदारों की लगने लगी भीड़
कीमतों में वृद्धि के बावजूद बाजार में लोगों की भीड़ नजर आना शुरू हो गई है। लोग परिवार के साथ पहुंचकर अपनी पसंद के पटाखों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि वह बरेली, शाहजहांपुर, दिल्ली और लखनऊ समेत कई जिलों से आतिशबाजी मंगवाते हैं। इस बार नई डिजाइन और अलग-अलग रंगों वाले उत्पादों की मांग अधिक है। दीपावली नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। शाम ढलते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed