फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The role of youth is important in Indian democracy.

Mahoba News: भारतीय लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Wed, 25 Mar 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 25 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The role of youth is important in Indian democracy.
महोबा। शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में बुधवार को भारतीय लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुई। जिसमें लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूरी के लिए मतदान बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर जितेंद्र मिश्रा ने संविधान में निहित मूल कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि सरकार एक मुखिया के रूप में होती है। जितना कर्तव्य मुखिया का होता है उतना ही कर्तव्य घर के अन्य लोगों का होता है। उन्होंने गैस व बिजली के उपयोग और दुरुपयोग की भी जानकारी दी। कहा कि जीवन में आई हुई परिस्थितियों से घबराना नहीं है, उसका डटकर सामना करना है। विशिष्ट अतिथि रामदत्त तिवारी ने लोकतंत्र पर प्रकाश डाला। कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति रुचि नहीं लेता, यही लोकतंत्र की विडंबना है। कहा कि जब तक हमारा मतदाता मत देने के लिए जागरुक नहीं होगा, तब तक सच्चे लोकतंत्र की कल्पना व्यर्थ है। उन्होंने हाईवे जैसी सड़कों के लिए पेड़ कटाव पर चिंता व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने जीवन में पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. नितिन द्विवेदी, धर्मेंद्र अरजरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed