फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The road to Chandrawal started cracking as soon as it was built.

Mahoba News: बनते ही दरकने लगी चंद्रावल जाने वाली सड़क

Sat, 09 May 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 09 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The road to Chandrawal started cracking as soon as it was built.
फोटो 09 एमएएचपी 13 परिचय-कस्बे के जोगिन तालाब के पास इस तरह फटी चंद्रावल मार्ग की सड़क। संवाद
कबरई (महोबा)। करीब दो दशक बाद बन रही बहुप्रतीक्षित चंद्रावल जाने वाली सीसी सड़क काम पूरा होने से पहले ही दरकने लगी है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क पर कई जगह दरारें पड़ने से लोगों ने जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई से गुजरे कानपुर-सागर हाईवे से कबरई बांध को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर थी। नगरवासियों की लगातार मांग और आंदोलनों के बाद करीब नौ माह पहले खनिज निधि से नगर पंचायत ने निर्माण कार्य शुरू कराया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की गई थीं। 11 नवंबर 2025 को सभासद सुमित वर्मा, शान मोहम्मद, बंटू, केशव, राहुल विश्वकर्मा, सज्जन तिवारी, शहीद, पप्पू, युवराज सिंह समेत 20 से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायत की थी। अब सड़क में दरारें आने लगी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी भगवानदास, मुश्ताक, आशीष सिंह, राहुल विश्वकर्मा, बृजेश तिवारी और नारायण आदि का कहना है कि यदि समय रहते सड़क निर्माण की जांच व कार्रवाई होती तो यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता शिवचंद ने बताया कि 1,270 मीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करीब 1.90 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। कहा कि तापमान अधिक होने से गैस बनने की वजह से सड़क फटी होगी जिसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed