फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The revenue team that went to remove illegal encroachment returned empty-handed

Mahoba News: अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम बैरंग लौटी

Tue, 25 Jul 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The revenue team that went to remove illegal encroachment returned empty-handed
महोबा। विकासखंड चरखारी के बलचौर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर दबंग अवैध कब्जा किए हैं। ग्राम प्रधान की शिकायत पर अवैध कब्जा हटवाने गई टीम बैरंग लौट आई। ग्राम प्रधानों ने राजस्व टीम पर दबंगों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत डीएम व मुख्यमंत्री से करते हुए अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बलचौर व टोला सोयम की ग्राम प्रधान कस्तूरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि गांव में दो दबंग ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं और विस्फोटक पदार्थ का प्रयोग करके अवैध खनन कर रहे हैं। जिसको लेकर डीएम, एसडीएम व खनिज विभाग को सूचना दी लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

जिससे दबंगों के हौंसले बुलंद हैं। आरोप लगाया अधिकारियों से सांठगांठ करके दबंग अवैध कब्जा कर खनन कर रहे हैं। बताया कि राजस्व टीम अवैध कब्जा हटवाने गई थी लेकिन बिना कब्जा हटवाए ही वापस लौट आई। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों व सहयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed