फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The rain has heaped a mountain of trouble upon Badama's life.

Mahoba News: बारिश ने बादामा की जिंदगी पर खड़ा किया मुसीबत का पहाड़

Fri, 04 Sep 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The rain has heaped a mountain of trouble upon Badama's life.
फोटो 03 एमएएचपी 31 परिचय-बारिश में गिरा महेबा गांव की बादामा का कच्चा मकान। संवाद
कबरई(महोबा)। ब्लॉक कबरई के महेवा गांव निवासी बदामा परिहार की जिंदगी पर बारिश ने मुसीबत का पहाड़ खड़ा कर दिया। वर्षों की मेहनत से खड़ा किया आशियाना दूसरी बार उजड़ने से परिवार के सामने रहने के साथ ही भरण-पोषण का भी संकट आ गया है। इससे वह परेशान है।
विज्ञापन

बदामा करीब 20 वर्ष पहले पति से अनबन के बाद बेटी संगीता और दो बेटों के साथ मायके आ गई थीं। यहां कच्चा मकान बनाकर मजदूरी करते हुए परिवार का पालन-पोषण करने लगीं। करीब पांच वर्ष पहले आग लगने से उनका मकान गृहस्थी समेत जलकर बर्बाद हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसने किसी तरह आधी-अधूरी कच्ची दीवारें खड़ी कर पन्नी डालकर गुजारा शुरू किया। इसी आशियाने से दो वर्ष पहले बेटी संगीता की शादी भी की थी लेकिन लगातार बारिश में बची हुई दीवारें भी ढह गईं। अब बदामा अपने दोनों बेटों मनु (17) और डुग्गू (13) के साथ गांव में अपनी विधवा मां प्रेमा बाई के घर में रहने को मजबूर हैं जबकि उनके पिता दशरथ का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed