फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The quality of seeds will be known through QR code.

Mahoba News: क्यूआर कोड से पता चलेगी बीज की गुणवत्ता

Mon, 23 Feb 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The quality of seeds will be known through QR code.
महोबा। नकली बीज पर अंकुश लगाने के लिए अब नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। सरकारी व निजी बीज थैलियों पर माह अप्रैल से क्यूआर कोड प्रिंट रहेगा। इसे स्कैन कर किसान जान सकेंगे कि जिस बीज को वह खरीद रहे हैं, वह जांच की कितनी प्रक्रिया से गुजर चुका है। इसके साथ ही साथी एप भी लांच किया जाएगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में अप्रैल माह से किसान मोबाइल से कोड स्कैन करते ही बीज की गुणवत्ता, जांच प्रक्रिया, उत्पादन एजेंसी, प्रमाणीकरण समेत पूरी जानकारी बीज लेते समय ही देख सकेंगे। विभाग का दावा है कि इससे किसानों को सही बीज चुनने में सहूलियत मिलेगी और अप्रमाणिक बीज की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

कृषि निदेशालय के निर्देश पर जनपद स्तर से डाटा जुटाया जा रहा। इसमें बीज उत्पादक संस्थाओं, एफपीओ, कृषि विज्ञान केंद्र, बीज कंपनियों, लाइसेंस धारक थोक कारोबारियों व फुटकर विक्रेताओं से विवरण एकत्र किया जाएगा। यह डाटा राज्य कृषि निदेशालय को भेजा जाएगा और साथी (सीड आथेंटिकेशन, ट्रेसबिलिटी एंड होलिस्टिक इन्वेंट्री) पोर्टल पर फीड होगा। जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह का कहना है कि नई व्यवस्था शुरू होने से किसानों को सही बीज लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed