{"_id":"5711283b4f1c1b7e124a6b7e","slug":"the-procession-aroused-was-the-inundation-of-faith","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में रही भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में आस्था का सैलाब दिखाई दिया। राम भक्तों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मयूर नृत्य करते चल रहे कलाकारों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डाकबंगला में यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा को लेकर भक्तों में सुबह से ही गजब का उत्साह था। भगवा रंग के कपड़े पहने भक्त नवीन गल्लामंडी में एकत्र होने लगे थे। दोपहर एक बजे डीएम वीरेश्वर सिंह व एसपी हरीशचंद्र, भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने गल्लामंडी स्थित मंदिर से हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा परमानंद चौराहा, रोडवेज, पालीवाल मार्केट, आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौक, राठचुंगी, मुख्य बाजार, तहसील चौराहा होते हुए डाकबंगला मैदान में पहुंची। यात्रा में शामिल राम भक्तों का कई जगह स्वागत किया गया। धार्मिक गीतों पर युवा जमकर झूमते रहे।
विज्ञापन
हर हर महादेव व जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। हाथों में भगवा ध्वज लिए युवा शोभायात्रा में शामिल हुए। अश्व नृत्य करते घोड़े व कलाकारों के मयूर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियां देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीराम की पालकी लेकर लोग चलते रहे।
विज्ञापन
शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, एसडीएम सुशील प्रताप सिंह, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, नीरज रावत, रामजी गुप्ता, पंकज तिवारी, चक्रपाणि त्रिपाठी, बजरंगदल के सत्येंद्र गुप्ता, अवधेश शर्मा, अमित शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता राहुल दीक्षित, ओम नारायण तिवारी सहित काफी संख्या में भक्त शामिल रहे।
कबरई प्रतिनिधि के अनुसार रामनवमी पर्व पर मराठी के बजरंगबली मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो छंगा तिराहा, बघवा, बांदा तिराहा, मेन मार्केट, बीज गोदाम, पांच पहाड़ी आदि निकली। शोभायात्रा में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शंभू शुक्ला, उमेश वर्मा, अनुज त्रिपाठी, मोंटी गुप्ता, मयंक तिवारी आदि रहे।
बेंलाताल प्रतिनिधि के अनुसार जगन्नाथ मंदिर परिसर से भगवान राम के जन्मोत्सव पर यात्रा निकाली गई। जो मुख्य बाजार, घुसयाना मोहल्ला से होकर गुजरी। शोभायात्रा में समाजसेवियों ने राम भक्तों को जलपान कराया गया। इस दौरान बृजेंद्र सेठ, अरुण मिश्रा, अरविंद नायक, फकीरे सेठ, प्रधान प्रतिनिधि मौला बक्श, भागीरथ यादव, सुभाष राजपूत, रामस्वरूप श्रीवास, शशिभूषण, डा. सतीश आदि रहे।
टैंकर न होने से हुई दिक्कत
शोभायात्रा में पेयजल का इंतजाम प्रत्येक वर्ष जल संस्थान के टैंकर से किया जाता रहा है। विभिन्न चौराहों पर टेंकरों को खड़ा कराया जाता था। जिससे शोभायात्रा में शामिल लोगों को पानी मिल सके, लेकिन इस बार विभाग ने कोई इंतजाम नहीं किए। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस की व्यवस्था भी नहीं कराई।
शुक्रवार की दोपहर को निकली शोभायात्रा में शामिल भक्तों का उत्साह तेज धूप भी नहीं डिगा सकी। जैसे जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती गई। राम भक्तों का उत्साह दोगुना होता गया। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां भक्ति गीतों पर नांचते रहे। बच्चों से लेकर युवाओं व बुजुर्गों में भी गजब का उत्साह दिखाई दिया, हालांकि डीजे पर प्रतिबंध होने से राम भक्तों में खासी निराशा रही।
नवीन गल्लामंडी से शुरू हुई शोभायात्रा को लेकर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों व स्वयंसेवी संगठनों ने स्टाल लगाए। यात्रा में चल रहे राम भक्तों को रोककर जलपान कराया। आल्हा चौक में सृजन संस्था की ओर से अनुराग शिवहरे, अमित शिवहरे, अंकुर शिवहरे ने भक्तों को जलपान कराया। इसी तरह परमानंद चौराहा, रोडवेज, ऊदल चौक, सुभाष चौक मुख्य बाजार में भी स्टाल लगाकर भक्तों को शरबत व ठंडा पानी पिलाया गया।