{"_id":"c047599c7de565f62162b8ca788ef8b6","slug":"the-parties-proceeded-to-the-polling-booths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रो के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रो के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई के प्रथम चरण का मतदान कराने के लिए गुरुवार को राजकीय पालीटेक्निक से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। आधा सैकड़ा से ज्यादा बसों, ट्रकों व अन्य वाहनों से पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में रवाना किया गया।
प्रथम चरण के मतदान के लिए 216 पोलिंग पार्टियों को गुरुवार की सुबह मतदान कराने के लिए रवाना किया गया है। जबकि 21 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखी गई हैं। इमरजेंसी पड़ने पर तत्काल पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कार्मिक सुबह आठ बजे से ही पालीटेक्निक परिसर पहुंच गए, जहां से उन्हें मत पेटिकाएं और मतपत्र दिए गए। मतपत्र गिनने के लिए कार्मिक काफी देर तक मशक्कत करते रहे। मतदान बूथ के अंदर प्राधिकृत व्यक्ति, प्रेषक, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात, कार्यपालक मजिस्ट्रेट, रिर्टनिंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, मतदान कार्मिक, प्रत्याशी पोलिंग एजेंट और मतदाता के अलावा किसी को भी बूथ के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पोलिंग पार्टियों के खानपान की व्यवस्था की गई है।