{"_id":"587cfa894f1c1b332deff1be","slug":"the-participants-took-part-in-the-district-level-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लिया भाग
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
डीएवी इंटर कालेज में रंगोली बनाती छात्राएं,
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वीप 2017 के अंतर्गत सोमवार को परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं में जिले के चारों विकासखंडों से चयनित बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला स्वीप प्रभारी पीएन दीक्षित ने कराया।
उन्होंने शिक्षकों से गांव में स्कूली बच्चों द्वारा रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। कहा कि इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। इसलिए हम सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले के प्रत्येक विद्यालय में रैली निकाली जाएगी। इससे गांव में मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष वर्मा, क्षमा पांडेय, आनंद कुंवर, हेतराम, के अलावा टीचर जगदीश पाठक, अनिल शुक्ला, आदित्यमणि शर्मा, रमेश यादव, कुलदीप तिवारी के अलावा सभी एनपीआरसी मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मतदाता जागरूकता को लेकर परिषदीय विद्यालयों के स्कूली बच्चों की ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। गीत संगीत में ब्लाक कबरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरा ने गीत में पहला स्थान पाया।
नाटक में विकासखंड पनवाड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरवारा ने भाषण में विकासखंड कबरई के प्राथमिक विद्यालय चितइया, स्लोगन में विकासखंड जैतपुर के प्राथमिक विद्यालय सुगिरा ने बाजी मारी।
कबरई ब्लाक के माध्यमिक विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं सोमवार को डीएवी इंटर कालेज में हुई। भाषण, रंगोली, निबंध आदि प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार के निर्देशन में प्रतियोगिताएं हुई। बाजी मारने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर प्रतिभा करेंगे।